मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बाजार समिति स्थित फल मंडी में आपसी प्रतिस्पर्धा में दो व्यवसायियों के बीच टसल हो गई। इसमें एक व्यवसायी ने दूसरे पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि फल व्यवसायी नजीर अख्तर खान ने मंडी के ही दूसरे व्यवसायी सुमित कुमार को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि बीते दो मार्च की रात करीब आधा दर्जन बार सुमित ने कॉल की। कॉल रिसीव करने पर गाली गलौज करते हुए गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। इधर, आरोपित व्यवसायी सुमित ने बताया कि आपस में ग्राहक के मुद्दे पर कुछ बाता बाती हुई थी। हत्या की धमकी दिए जाने का आरोप गलत है। पुलिस की जांच में सब ...