जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- कृषि उत्पादन बाजार समितियों की दुकानों का किराया बढ़ाने के प्रस्ताव के विरोध में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है। यह भी पढ़ें- बाजार समितियों की दुकानों का किराया दोगुना से ज्यादा बढ़ाकिराया वृद्धि पर रोक लगाने की मांग चैंबर के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कृषि मंत्री और झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर प्रस्तावित किराया वृद्धि पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। चैंबर ने कहा है कि बाजार समितियों में व्यापारियों को अभी भी बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं मिल रही हैं। ऐसे में सुविधाओं में सुधार किए बिना दुकानों का किराया बढ़ाना व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा। पत्र में समाचारों के हव...