बाजार समितियों की दुकानों का किराया दोगुना से ज्यादा बढ़ा
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- जमशेदपुर की 378 सहित राज्य भर की 28 बाजार समितियों की हजारों दुकानों-गोदामों का किराया बढ़ने जा रहा है। जमशेदपुर, रांची, धनबाद और देवघर जिलों में तो दुकानों-गोदामों का किराया दोगुना से भी अधिक बढ़ने वाला है। इस प्रस्ताव को झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी है। अब सिर्फ प्रबंध निदेशक के स्तर से एक-दो दिन में अधिसूचना जारी हो जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही नई दर प्रभावी हो जाएगी। अभी रांची का पांच, जमशेदपुर व धनबाद की बाजार समिति की दुकानों-गोदामों का भाड़ा प्रति वर्ग फुट चार रुपये है। इसे निदेशक मंडल ने नौ रुपये करने का प्रस्ताव पारित किया है। देवघर का भी नौ रुपये होगा। अन्य 24 बाजार समितियों का भी किराया बढ़ाया गया है। हालांकि इनकी दर क्रमश: सात और पांच रुपये प्रति वर्गफुट है। इनमें से 14 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.