लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताबाजार व उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम तैयार करने में उद्योगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं डिजिटल सेवाओं की मदद से योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। क्यूआर कोड से युवा प्रशिक्षण, रोजगार व स्वरोजगार के बारे में आसानी से जानकारी हासिल कर सकेंगे।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) व इंडिया इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के अधिकारियों के बीच राजधानी स्थित आईआईए भवन में बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने व एमएसएमई सेक्टर की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित की जाएगी। यूपीएसडीएम के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि औद्योगिक संगठनों को प्रशिक्षण भागीदार के रूप में पैनल में शामि...