शामली, फरवरी 28 -- होली का त्योहार नजदीक आते ही कांधला कस्बे के बाजारों में उत्साह और रंगों की बहार छा गई है। मेन बाजार में दुकानें अबीर, गुलाल और आकर्षक पिचकारियों से जगमगा उठी हैं, जिससे खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मयूर तिराहे पर स्थित रेलवे मार्ग के आसपास की दुकानें लाल, गुलाबी, पीले, हरे और नीले रंगों के विभिन्न शेड्स से सजी हुई हैं। रंग-बिरंगे गुलाल के ढेर, चमकीली अबीर और बच्चों के लिए खास डिजाइन वाली पिचकारियां ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं। बच्चों में खासा जोश देखने को मिल रहा है, क्योंकि बाजार में कार्टून कैरेक्टर्स वाली पिचकारियां, टैंक शेप की बड़ी-बड़ी वॉटर गन और पारंपरिक स्टाइल की पिचकारियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बिक्री पिछले सालों से बेहतर रहने की उम्मीद है। स्थानीय दुकानदार नीरज सैनी ने बताया, "4 मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.