नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Utkarsh Small Finance Bank share: बाजार में मचे हाहाकार के बीच स्मॉल फाइनेंस कंपनियों के शेयर भी शुक्रवार को बुरी तरह क्रैश हुए। इनमें से एक कंपनी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी है। इस कंपनी के शेयर में करीब 8 पर्सेंट की गिरावट आई और भाव 13.74 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो 23.73 रुपये और 12.98 रुपये है।होने वाली है अहम बैठक उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने इक्विटी शेयरधारकों की बैठक बुलाने का नोटिस जारी किया है। यह बैठक NCLT की प्रयागराज पीठ के 11 फरवरी 2026 के आदेश के तहत 28 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में Utkarsh कोरइन्वेस्ट लिमिटेड के साथ प्रस्तावित विलय योजना पर विचार और स्वीकृति दी जाएगी। बैंक ने बताया कि बैठक का नोटिस और स...