नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को हाहाकार देखने को मिला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को इंट्राडे में 1200 अंक से ज्यादा लुढ़क गया है। हालांकि, गिरावट की इस आंधी में भी अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। रिलायंस पावर के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 27.36 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रिलायंस पावर के शेयरों का वॉल्यूम सोमवार को 1.21 गुना बढ़ गया है। 35% से ज्यादा चढ़ गए हैं रिलायंस पावर के शेयरअनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में पिछले कुछ दिन में जबरदस्त तेजी आई है। रिलायंस पावर के शेयर 9 दिन में अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 35 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रिलायंस पावर (Reliance P...