सिद्धार्थ, फरवरी 27 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बाजारों में बिक रहे खाने-पीने की हर चीज शुद्ध हो यह जरूरी नहीं है। व्यापार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण मिलावट हर जगह देखने को मिलती है। कहीं दूध में पानी की मिलावट तो कहीं मसालों में रंगों की मिलावट... सब्जियां भी रसायनों के प्रयोग से पकाई जाती हैं। बाजारों में बिक रहे मसालों में हल्दी से लेकर लाल मिर्च सब में मिलावट है। ऐसे में खाने की चीजों में यह मिलावट हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। इस होली में बाजारों में बिक रहे मसाले व खाने पीने की अन्य सामानों की खरीद में थोड़ी सी सतर्कता बरतें। बिक रहे मिलावटी मसाला आपके सेहत को खराब कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मिलावटी मसाला खाने से पेट के रोगी हो सकते हैं। .................. ऐसे करें मिलावट की पहचान लाल मिर्च: लाल मिर्च में म...