गिरडीह, मार्च 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रमजान का महीना मुकम्मल होने की ओर है। मुस्लिम समुदाय अब ईद की तैयारियों में जुट गया है। इसे लेकर शहर के बाजारों में जबर्दस्त रौनक दिखाई दे रही है, लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़े, जूते, श्रृंगार और सेवई की खरीदारी बढ़ने से इसके दुकानदार काफी खुश नजर आ रहे हैं। ईद 20 या 21 मार्च को मनाई जाएगी। अब त्योहार के नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। मौलाना आजाद चौक, बीबीसी रोड, बुलाकी रोड, स्टेशन रोड, मुस्लिम बाजार, पदम चौक, बड़ा चौक, तिरंगा चौक, गांधी चौक, बस स्टैंड रोड और भंडारीडीह में ईद की रौनक दिखाई दे रही है। गांवों के बाजारों में भी रौनक बढ़ी हुई है। सुबह से लेकर रात 10 बजे तक बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है।भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक: शहर के काली बाड़ी, मौलाना आजाद चौक, स्टेशन रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.