जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- बाजार में रोजमर्रा के छोटे लेन-देन के लिए खुले पैसों (सिक्कों) की कमी को दूर करने के लिए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लगातार सिक्का वितरण अभियान चला रहा है। सोमवार को बिष्टूपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से प्राप्त तीन लाख रुपये के दो रुपये के सिक्के चैंबर के सदस्यों के बीच वितरित किए गए। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि छोटे व्यापारियों को सिक्कों की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। चैंबर इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बैंकों के सहयोग से अभियान चला रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 40 लाख रुपये के सिक्के वितरित किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- बाजारों में सिक्के और छोटे नोट देने वाली मशीन लगेंगी इस अभियान में चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, भारत मकानी, राजीव...