पूर्णिया, अप्रैल 1 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ बाजार स्थित सामुदायिक भवन के बगल में बना चार कमरों वाला सार्वजनिक शौचालय इन दिनों गंदगी के कारण लोगों के लिए उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है। सफाई के अभाव में शौचालय पूरी तरह अस्वच्छ हो चुका है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पंचायत द्वारा इस शौचालय का निर्माण करीब 10 वर्ष पूर्व कराया गया था, लेकिन नियमित सफाई की कोई स्थायी व्यवस्था आज तक नहीं हो सकी है। पूरे बाजार क्षेत्र में यही एकमात्र सार्वजनिक शौचालय है जो वर्तमान में बदहाल स्थिति में पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआती दिनों में कुछ समय तक सफाई होती थी, लेकिन अब यह पूरी तरह बंद हो चुकी है। वहीं पानी की भी गंभीर समस्या बनी हुई है। ट्यूबवेल खराब होने पर समय पर मरम्मत नहीं कराई जात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.