गोरखपुर, मई 2 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में बाजार के बीच दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। हाफिजनगर निवासी एक फौजी का मोबाइल और पर्स अज्ञात चोर ने चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, हाफिजनगर निवासी शैलेश कुमार यादव भारतीय सेना में कार्यरत हैं। इन दिनों एक माह की छुट्टी पर घर आए हैं। शुक्रवार की शाम वह गुलहरिया बाजार सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी चोर ने उनका मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार पर्स में एटीएम कार्ड, कैंटीन कार्ड सहित करीब 4500 रुपये नकद थे, जो चोरी हो गए। घटना के बाद उन्होंने गुलरिहा थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.