आजमगढ़, अप्रैल 4 -- शाहगढ़, आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में शनिवार की सुबह लावारिस हालत में बाइक मिली। बाइक मिलने से बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शाहगढ़ बाजार में स्थित एक दुकान के सामने उक्त बाइक लावारिस हालत में खड़ी थी। शनिवार की सुबह दुकानदार ने जब बाइक को खड़ी देखा तो उसने आस-पास के लोगों से पूछा, लेकिन सभी ने बाइक के संबंध में अनभिज्ञता जताई। बाजार के लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले से अवगत कराया। सिधारी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाइक को अपने कब्जे ले लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला, लेकिर कोई सुराग नहीं मिला। सिधारी थानाध्यक्ष ने कहा कि बाइक के संबंध में पता कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...