बांदा, मार्च 2 -- बांदा संवाददाता। होली के त्योहार में मावा की गुझिया की मांग में कई गुना वृद्धि हो गई है। कुछ सालों से दुकानों में गुझिया मिलने का ट्रेंड शुरू हुआ जो कि सफल होता दिख रहा है। बाजार में चार किस्म की गुझिया अलग-अलग दरों में बिक रही है। वहीं मावा-खोवा की डिमांड भी कुछ कम नहीं है। इस साल ड्राई फ्रूटस से तैयार गुझिया ग्राहकों को लुभा रही है। शहर के माल सेंटर से लेकर नमकीन की दुकानों में भी गुझिया डिब्बाबंद बेची जा रही है। होली को लेकर बाजार में दिनभर भीड़ देखी गई। चिप्स, पापड़, नमकीन के साथ-साथ त्योहार में सर्वाधिक मांग मावा-खोवा की रही है। शहर के चौक बाजार, छावनी रोड, कटरा, अशोकलाट तिराहा, राणाप्रताप चौक, कालूकुआं चौराहा, रोडवेज के पास दुकानों में स्टाल लगाकर दिनभर बिक्री हुई। शहर में अभी मावा 380 से लेकर 400 रुपए प्रति किलो की...