प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 1 -- सांगीपुर (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। सांगीपुर के उदयनपुर गांव में लगे साप्ताहिक बाजार के पास सड़क पर सोमवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी करीब ही स्थित एक घर की छत पर चढ़ गया और पुलिस के पहुंचने पर बाहर निकला। बोला, उसे दिल्ली में मारापीटा था इसलिए उसकी हत्या कर दी। लालगंज के उधरनपुर देवापुर निवासी मो. नईम का 24 वर्षीय पुत्र मो. तस्कील दिल्ली में ट्रक चलाता था। वहीं पर सांगीपुर के असांव गांव निवासी अमजद का बेटा अयान भी ट्रक चलाता था। दोनों इस बीच घर आए थे। सोमवार शाम करीब पांच बजे दोनों की मुलाकात सांगीपुर के कमयनपुर गांव में लगे बाजार में हो गई। साप्ताहिक बाजार सड़क के बगल मैदान में लगा था। सड़क पर गोली चलने की आवाज के बाद लोग पहुंचे तो वहां मो. तस्कील लहूलुहान पड़ा था। आरोप है कि साथ ...