बाजार में यातायात व्यवस्था चौपट, राहगीर परेशान
गंगापार, जून 10 -- चौराहे पर बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अब तक किसी प्रकार के कारगर कदम नहीं उठाए जा सके है। हर दिन गौहनिया चौराहे पर हद दर्जे की अव्यवस्था देखने को मिलती है।भारी वाहनों और बसों के आने-जाने के दौरान मार्ग पर अराजक यातायात के चलते राह चलते लोगों एवं वाहन चालकों को बेहद ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि चौराहे के आसपास फलों के ठेलों और गुमटी के कारण भी यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। कई बार प्रशासनिक तौर पर ध्यान आकर्षित कराए जाने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं आ पा रहा है।
गौहनिया चौराहा की स्थिति गौहनिया चौराहे का नजारा यह है कि आसपास फलों की दुकानों और ठेलों के कारण दूर-दराज से आने वाली बसों को स्टैंड में पार्क करने के लिए वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.