अमरोहा, जनवरी 22 -- जोया। कस्बे के नखासा बाजार में मंगलवार से मृत पड़े महिष वंशीय पशु को नगर पंचायत कर्मियों ने बुधवार दोपहर जेसीबी से गड्ढा खोदकर वहीं पर दबा दिया। नखासा बाजार में मृत पड़े पशु के शव से उठती दुर्गंध की वजह से लोगों का सांस लेना तक मुहाल हो रहा था। इसके बाद बुधवार को की गई शिकायत पर पहुंचे नगर पंचायत कर्मियों ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर मृत पशु के शव को को वहीं पर दबा दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों का कहना था कि पशु के शव को नखासा बाजार से दूर कहीं और ले जाकर दबवाया जाए। लेकिन नगर पंचायत कर्मियों का इस पर कोई असर नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.