छपरा, मार्च 2 -- होली व लग्न में बढ़ी दूध की मांग, खपत 35 हजार लीटर से बढ़कर 70 हजार लीटर पहुंचने का अनुमान 320 रुपये किलो तक बिक रहा मिलावटी पनीर छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली और लग्न के मौसम में जिले में दूध की बढ़ती मांग के बीच बाजारों में सिंथेटिक व मिलावटी दूध और उससे बने पनीर की बिक्री तेज हो गई है। शहर के चौक-चौराहों से लेकर ग्रामीण बाजारों तक खुलेआम पैकेट में दूध और सस्ते दर पर पनीर बेचे जा रहे हैं, जिससे लोगों की सेहत खराब होने की संभावना बढ़ गयी है।जानकारी के अनुसार, सामान्य दिनों में जिले में प्रतिदिन करीब 30 से 35 हजार लीटर दूध की खपत होती है, लेकिन पर्व और शादी-विवाह के कारण यह मांग तेजी से बढ़ गई है। अनुमान है कि होली के आसपास दूध की खपत 70 हजार लीटर प्रतिदिन तक पहुंच सकती है। मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर का फायदा उठ...