इटावा औरैया, मई 3 -- इटावा। शहर के व्यस्त तिकोनिया बाजार में शनिवार दोपहर एक आर्टिफिशियल ज्वेलरी शॉप पर चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सराय शेख तिकोनिया स्थित ज्वेलरी शोरूम के मालिक मनोज जैन ने बताया दोपहर करीब तीन बजे एक महिला ग्राहक बनकर दुकान में आई थी। वह काफी देर तक दुकानदार को बातों में उलझाकर अलग-अलग डिजाइन के गहने देखने का नाटक करती रही।

घटना का विवरण इसी दौरान महिला ने बड़ी चतुराई से काउंटर पर रखा एक कीमती नेकलेस चुपके से अपने पास छिपा लिया। घटना के समय दुकानदार को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं हुआ। महिला के जाने के बाद जब दुकान का सामान चेक किया गया तो नेकलेस गायब मिला, जिससे दुकानदार को संदेह हुआ। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला गहने दे...