नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। पेट्रोल-डीजल और जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है। सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि महंगाई और बाजार में मंदी के कारण व्यापारी वर्ग दोहरी मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका असर बाजार में आने वाले हर सामान की कीमत पर पड़ रहा है। दूध, रसोई गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों का घरेलू बजट भी प्रभावित हो रहा है। पम्मा ने कहा कि छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि खर्च बढ़ रहे हैं जबकि व्यापार में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो रही। यह भी पढ़ें- तेल की मार-बजट बेजार... रसोई सूनी, सफर दुश्वार उन्होंने सरकार से पेट्रोल-डीजल और जरूरी वस्तुओं की कीमत...