बाजार में भिड़े व्यापारी चाचा-भतीजे, हंगामा
मेरठ, मई 16 -- देहली गेट थाना क्षेत्र के सराएलाल मार्ग स्थित बाजार में शुक्रवार शाम मोबाइल सिम की आईडी को लेकर व्यापारी चाचा-भतीजे में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां देर रात तक आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया गया कि सुनार कारोबारी योगेश गर्ग अपने भतीजे निशांत गुप्ता की आईडी पर जारी मोबाइल सिम का इस्तेमाल कर रहे थे। कुछ समय पहले निशांत ने वह सिम बंद करा दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर चाचा भतीजे की दुकान पर पहुंचे और सिम उनकी आईडी पर दोबारा चालू कराने की बात कहने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट तक पहुंच गई। बाजार के बीच हुई मारपीट से आसपास के व्यापारी भी दुकानें छोड़कर बाहर निकल आए। यह भी पढ़ें- कबाड़ी बाजार में मामूली कहासु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.