मुंगेर, जून 15 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गई। एक अप्रैल से शुरू हुई खरीद प्रक्रिया के दौरान निर्धारित लक्ष्य 1880 टन के विरुद्ध मात्र 580.386 टन गेहूं की खरीद हो सकी, जो कुल लक्ष्य का 30.87 प्रतिशत है। इस अवधि में जिले के 178 किसानों से गेहूं की खरीद की गई। सरकार की ओर से जिले को 1880 टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए 54 पैक्सों को क्रय केंद्र के रूप में चयनित किया गया था। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था, जबकि खुले बाजार में गेहूं 2600 से 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकता रहा। बाजार में अधिक कीमत मिलने के कारण अधिकांश किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों की बजाय सीधे व्यापारियों को गे...