बागपत, मार्च 18 -- बागपत। ईद को लेकर बाजार में उल्लास है। हर तरफ खरीदारी करने वालों की भीड़ है। कपड़ों की दुकान से लेकर हर दुकान पर खरीदारों की भीड़ है। कहीं पर सफेद कुर्ते-पाजामा में मुस्लिम समाज के लोग खरीदारी कर रहे हैं, तो कहीं बुर्के में महिलाओं की भीड़ बाजार में दिखाई दे रही है। ईद की इस रौनक से बाजार भी उत्साहित है। अभी तक करोड़ों का कारोबार हो चुका है, तो आने वाले वक्त में इस कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद दुकानदारों ने लगा रखी है। ईद के पर्व में अब ज्यादा दिन नहीं बचे है। ईद पर्व मुस्लिम समाज का प्रमुख त्योहार है, तो इस त्योहार पर बड़े पैमाने पर खरीदारी होती है। दुकानदार ईद के पर्व को देखते हुए पहले ही तैयारी कर चुके थे, तो पिछले कई दिनों से ईद को लेकर बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। सबसे अधिक भीड़ दिखाई दे रही है कपड़ा दुकानदारो...