घाटशिला, मार्च 26 -- मुसाबनी। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर कमेटियां जुलूस की तैयारी में जुटी है। मुसाबनी बाजार में रामनवमी महावीरी झंडा की कई दुकानें खुल गई हैं। दुकानों में विभिन्न आकारों के रामनवमी झंडा की बिक्री हो रही है। झंडा बेचने वाले रवि कहते हैं कि बाजार में Rs.20 से लेकर Rs.200 रुपये तक का सुंदर झंडा बिक रहा है। इसके साथ ही बाइक पर लगाने वाला झंडा Rs.20 रुपये में बिक रहा है। गेरुआ चुनरी Rs.10 में बिक रही है। गेरुआ गमछा Rs.50 से लेकर Rs.100 रुपये तक बेचा जा रहा है। वहीं माथा पर बांधने के लिए आकर्षक पट्टा Rs.20 रुपये में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उनकी औसत बिक्री है, अधिक मांग फिलहाल अभी नहीं है। दो दिन बचे हैं, सब माल बिक जाना चाहिए। वहीं विभिन्न अखाड़ा कमेटियां शाम होते ही विभिन्न प्रकार के करतब का रिहर्सल कर रही ...