लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाताबाजार में नवरात्र के दौरान व्रत रखने वालों के लिए बिक रहे फलहारी खाद्य पदार्थ भी घटिया और मिलावटी आ रहे हैं। पिछले नवरात्र के दौरान एफसडीए ने जिन खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे उनमें से करीब आधे जांच में फेल हो गए हैं।सहायक आयुक्त द्वितीय विजय प्रताप सिंह के अनुसार पिछले साल 82 नमूने लिए गए थे। इनमें से 25 नमूने अधोमानक यानी घटिया पाए गए। चार नमूने असुरक्षित मिले। यानी इनका उपयोग करने वाले अस्पताल पहुंच सकते हैं। ऐसे में नवरात्र को ध्यान में रखते हुए विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। बाजार में बिक रही मूंगफली, कुट्टू- सिंघाड़ा आटा, तेल, साबुदाना समेत अन्य खाद्य पदार्थों की जांच हो रही है। सहायक आयुक्त के अनुसार पवित्र चैत्र नवरात्र का पर्व प्रारम्भ हो चुका है। नवरात्र पर्व के अंत में ही श्रीराम नवम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.