नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- SG Mart share price: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल के बीच बुधवार को कुछ शेयरों को बेचने की होड़ सी थी। इसमें से एक शेयर SG मार्ट लिमिटेड का है। इस कंपनी के शेयर में 20% का लोअर सर्किट लग गया। आइए जान लेते हैं कि आखिर शेयर में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई।शेयर का परफॉर्मेंस SG मार्ट के शेयर की बात करें तो यह 1,040.70 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 20 पर्सेंट टूटकर 832.60 रुपये तक आ गया। यह शेयर 23 नवंबर को ही 1,252.90 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। कहने का मतलब है कि शेयर अभी अपने 52 वीक हाई से बिकवाली मोड में है।गिरावट के कारण? इस गिरावट के पीछे कंपनी की आगामी बोर्ड मीटिंग और टाटा स्टील की APL अपोलो ट्यूब्स में हिस्सेदारी खरीदने की योजना को अहम वजह माना जा रहा है। बता दें कि 26 नवंबर यानी गुरुवार को...