नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Stock Market Today Live 9 April : भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर बिकवाली देखी गई है। बाजार में पांच दिन की तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, लेबनान पर इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद करने के बाद युद्धविराम समझौते को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। ट्रेडिंग के अंत में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 931.25 अंक यानी 1.20 प्रतिशत टूटकर 76,631.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह 1,215 अंक की गिरावट 76,347.90 अंक पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 222.25 अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूटकर 23,775.10 अंक पर बंद हुआ। 2:00 PM: सेंसेक्स अब 933 अंक नीचे 76630 पर है। निफ्टी भी 231 अंक नीचे 23765 पर है। सेंसेक्स में NTPC, बीईएल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, आईटीसी, टीसीएसस, टेक महिंद्रा, मारुत...