लखीसराय, मार्च 31 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार में यात्रियों व लोगों को पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ रही है। बाजार के पूरब दिशा की दुकानों और मकानों में नलजल योजना के कार्य के अधूरा रहने से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। नगर परिषद की पनशाला भी खराब होने से लोगों को परेशानी होती है। बाजार के आधे भाग में नल-जल योजना का पाइप हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके लिए बोरिंग कराने की आवश्यकता है। जेई विपिन कुमार के अनुसार जमीन ही उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। अभी तो सीओ और राजस्व कर्मियों के हड़ताल के कारण एनओसी भी नहीं बन पा रहा है जिस कारण यह समस्या हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...