बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- सरमेरा, निज संवाददाता। बाजार में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए सरमेरा मोकामा एनएच किनारे दो जगहों पर प्याऊ लगाया गया है। लेकिन, वहां भी सही से पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे यात्रियों व बाजार आए लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने गर्मी को देखते हुए और प्याऊ लगवाने की मांग की है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बताया कि जल्द ही और प्याऊ लगाने की व्यवस्था की जाएगी। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- बोले मेरठ : गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने वाली प्याऊ अब सिर्फ यादों में...

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...