मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मिर्जापुर। सरकार के एनसीईआरटी की किताबों से निजी और पब्लिक स्कूलों में पढ़ाई कराने के बीच हकीकत यह है कि बाजार में कक्षा एक से 8वीं की 50 प्रतिशत किताबें ही नहीं पहुंच पाईं हैं। एनसीईआरटी की किताबों के अभाव के बीच सरकार के आदेश का क्या होगा यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वस्तु स्थिति यह है कि प्राइमरी और अपर प्राइमरी की एनसीईआरटी की किताबों में किसी क्लास का हिन्दी है तो अंग्रेजी नहीं और दूसरे क्लास में अंग्रेजी है तो हिन्दी या अन्य विषय की किताबें नहीं हैं। नगर में कई स्कूल ऐसे भी है जहां एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाती हैं। स्कूलों की डिमांड पर अभिभावक किताब खोजने में पस्त हो रहे हैं। नगर के एक पुस्तक भंडार के संचालन ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि कक्षा सात की एनसीईआरटी की गणित की किताब प्रयागराज से लेकर वार...