उरई, जून 12 -- कालपी। संवाददाता टरनंनगंज बाजार में गुरुवार रात दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में सब्जी विक्रेता घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए उरई रेफर किया गया है।बाजार में नासिर निवासी मोहल्ला हरीगंज कालपी की सब्जी की दुकान है। पड़ोस में जमाल फल बेचता है। रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस दौरान नासिर पुत्र इद्दू को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। घायल नासिर ने कोतवाली कालपी में शिकायत दी है। पुलिस की मौजूदगी में सीएचसी में उसका उपचार हुआ। चिकित्सक डॉ. विशाल सचान ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नासिर को उरई जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...