बिहारशरीफ, मार्च 13 -- बाजार में दिखा कोबरा, रिहायशी इलाका में सांप मिलने से लोगों में डर रेसक्ूय टीम ने घंटाभर चलाया सघन सर्च अभियान, नहीं मिला सांप लकड़ियों के ढेर में छिपे होने की आंशका वन रक्षक ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की फोटो : हरनौत केके 02 : हरनौत बाजार में लकड़ियों के ढेर के बीच कोबरा सांप। हरनौत, निज संवाददाता। नगर पंचायत हरनौत के वार्ड 13 में गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी मच गयी, जब लोगों ने एक विशालकाय जहरीला कोबरा सांप देखा। सांप निकलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिससे स्थानीय निवासियों में काफी दहशत का माहौल है। स्व. ओमप्रकाश जायसवाल के मकान के पीछे लोगों ने इस कोबरा को देखा। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी। बाजार वासी सतीश कुमार ने सबसे पहले सांप को देखा और उसकी पुष्टि की। सतीश ने बताया कि तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.