बाजार में तमंचा लेकर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेजा
बदायूं, जून 21 -- बाजार में अवैध तमंचा लेकर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खासपुर निवासी मक्कन पुत्र बुद्धू को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार, महिला कांस्टेबल नीतिज्ञा उज्ज्वल शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.