नई दिल्ली, मार्च 12 -- Sunita Tools share price today: सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भूचाल था तब ऐसे माहौल के बीच भी कुछ शेयरों में 5 पर्सेंट का अपर सर्किट भी लगा। ऐसा ही डिफेंस सेक्टर से जुड़ी कंपनी सुनीता टूल्स लिमिटेड का शेयर है। इस कंपनी के शेयर में गुरुवार को दोपहर 1:45 बजे Rs.1,075.20 पर 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया। यह शेयर का अब तक का उच्चतम स्तर भी है। बता दें कि पिछले पांच हफ्तों में इस लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) कंपनी के शेयर की कीमत में करीब 76 पर्सेंट उछाल आया है। यह शेयर 5 फरवरी 2026 को Rs.611.95 के स्तर से 76 प्रतिशत बढ़कर 1075 रुपये पर आ गया है।शेयर में उछाल के कारण? डिफेंस सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी ने 10 मार्च को जानकारी दी कि उसने अमेरिका स्थित एक कंपनी के साथ रणनीतिक समझौता (MoU) किया है। यह समझौ...