अल्मोड़ा, जनवरी 6 -- पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में सेना दिवस मनाने व नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बाजार में झूलते तारों को अंडरग्राउंड करे, पानी का लीकेज बंद करने आदि की मांग की। कचहरी बाजार स्थित कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि 15 जनवरी को भिकियासैंण में सेना दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की। साथ ही समस्याओं को लेकर कहा कि बाजार में झूलते तार हादसे का सबब बने हुए हैं। कई जगहों पर पानी के लीकेज की समस्या है। इससे काफी पानी बर्बाद हो जाता है। इसके अलावा बाजार में दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर रोक लगाने की भी मांग की। यहां अध्यक्ष दिनेश चंद्र तिवारी, मोहन सिंह अल्मियां, रोशन लाल, आनंद सिंह बोरा, पूरन चंद्र लोहनी, सुधीर जोशी, आशीष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.