खगडि़या, मई 13 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के बेलदौर बाजार में जाम की समस्या आम बात बनी हुई है। इससे आम लोगों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी को भी रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि बेलदौर बाजार के बीचो-बीच गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क पर रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। खासकर अपराह्न में यह समस्या और बढ़ जाती है। जाम का आलम यह है कि बुधवार को राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा का वाहन भी एक घंटे तक इस जाम में फंसी रही। कमोबेश ऐसी हलात से इमर्जेंसी वाहनों को भी गुजरना पड़ता है। मामला पुलिस वाहन का हो अथवा दूध वाहन, मामला एंबुलेंस सेवा का हो अथवा अन्य कोई इमजेंसी वाहन का हो सबों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। जाम लग जाने पर विकल्प दूसरा नहीं होने से ऐसे वाहनों को घंटों जाम में फंसे रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है।...