संतकबीरनगर, मार्च 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गांव से लेकर शहर तक होली पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों सहित अन्य होली संबंधित सामानों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक बाजार में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही मुख्य बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई हैं। यहां रंग-बिरंगे गुलाल, हर्बल रंग, पानी वाले गुब्बारे और विभिन्न डिजाइन की पिचकारियां उपलब्ध हैं। दुकानदार दीपक अग्रहरि, हर्षित, मोहित, विकास, बंटी और गौरव ने बताया कि इस बार पारंपरिक रंगों के साथ-साथ नए डिजाइन की पिचकारियों की भी काफी मांग है। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में मुखौटा, त्रिशूल, हथौड़ा, छाता और...