आजमगढ़, मार्च 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। रंगों के पर्व होली का उल्लास बाजार में छाया हुआ है। खरीदारों की भीड़ बढ़ने से रविवार को बाजारों में चहल-पहल रही। पर्व को लेकर रात तक बाजारो में लोग खरीदारी कर रहे हैं। वहीं पर्व पर कपड़ों पर लोगों को लुभाने के लिए आकर्षक छूट दी जा रही है। शहर के चौक, सिधारी, पुरानी कोतवाली, मातबरगंज समेत जिले भर की सभी छोटे बड़े कस्बों के बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। होली के पर्व को लेकर बाजार में तरह तरह के लुभावने आफरों की बहार है। बंपर छूट के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। रात तक परिवार संग लोग खरीदारी में जुटे रहे। मुख्य बाजारों में अलग अलग दुकानें इसके लिए लगी है। रंगों के इस पर्व पर मिठाइयों के दुकानें भी सजी है। होली का पर्व दो दिन शेष बचे हैं। लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार का पर्व को हर्ष...