मुरादाबाद, फरवरी 23 -- बाजार पूरी तरह होली के उल्लास में डूबता जा रहा है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए दुकानों पर मनमोहक पिचकारी एवं मुखौटे आ गए हैं। हर साल की तरह इस बार में अनेक नए डिजाइन की पिचकारियां आकर्षित कर रही हैं। जीएमडी रोड स्थित एक दुकान पर बंदूक, पिस्टल, गन, स्टेनगन आदि के रूप में पिचकारियां आ गई हैं। दुकानदार मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस बार हथौड़ा, त्रिशूल, तोप और गेंद रूपी पिचकारियां नई आईं हैं। कंधे पर टांगने वाली पिचकारियां भी बच्चों को भी आकर्षित कर रहीं हैं। यह थोक में 50 रुपये से 1500 रुपये तक बिक रहे हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए अनेक तरह के मुखौटे भी सज गए हैं। इनमें मोदी-योगी के मुखौटों के साथ मोटू-पतलू, मिरंगा, शेर सहित अन्य जानवरों, खिलाड़ियों एवं नेताओं के भी मुखौटों की मांग है। इसमें मोदी-योगी और शेर के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.