नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- भारतीय शेयर बाजार में चौथे दिन भी लगातार तेजी जारी रही। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225 अंक चढ़ गया। वहीं, निफ्टी-50 जोरदार बढ़त के साथ 23,800 के पार पहुंच गया। इससे निवेशकों को काफी मुनाफा हुआ। पिछले चार दिनों की तेजी के कारण निवेशकों की संपत्ति में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ। मंगलवार को ही निवेशकों को साढ़े चार लाख करोड़ से अधिक का मुनाफा हुआ। सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 प्रतिशत चढ़कर 76,917.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 370.05 अंक यानी 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,810.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स जहां चार दिन में 3957 अंक चढ़ा है, वहीं निफ्टी में भी 1260 अंक का उछाल आया है। बाजार में इस तेजी का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा है। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल ...