ललितपुर, अप्रैल 15 -- बानपुर। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने देर शाम कस्बा बानपुर में सुरक्षा के मद्देनजर पैदल गश्त किया। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बा के बाजार में सुरक्षा के मद्देनजर पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने बाजार में घूम रहे संदिग्ध लोगों को रुकवाकर उनकी तलाशी कराई और बिना वजह घूमने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- बाजार में चलाया सघन चेकिंग अभियान यह भी पढ़ें- अंतरराज्यीय नाकों पर संदिग्धों से पूछताछ करने का आदेश यह भी पढ़ें- एएसपी ने रुट मार्च निकालकर सुरक्षा का दिया भरोसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...