इटावा औरैया, फरवरी 11 -- महेवा। बकेवर क्षेत्र की चौकी महेवा पुलिस ने तीन वर्षीय बच्चे को एक घंटे में सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ग्राम भवानीपुर निवासी सुखलाल का तीन वर्षीय पुत्र अभि मां और चाचा के साथ महेवा बाजार आया था। खरीदारी के दौरान बच्चा खेलते-खेलते कहीं निकल गया, जिससे परिजन घबरा गए और चौकी पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू की और बच्चे को बहेड़ा-अहेरीपुर मार्ग पर बरामद कर लिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...