गंगापार, जून 6 -- युवक का मोबाइल कहीं गिर गया। जिसे किसी ने उठा कर स्विच ऑफ कर दिया। थोडी ही देर में साइबर ठगों ने मोबाइल ऐप के माध्यम से एक लाख रुपए बैंक के खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत ऑनलाइन साइबर सेल में की है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम छीतेमऊ निवासी नफीस उल्ला बाजार में सब्जी लेने गए थे। नफीस उल्ला के अनुसार उनका मोबाइल बाजार में कहीं गिर गया। जब वह दूसरे के मोबाइल से अपने नंबर पर फोन लगाया तो मोबाइल बंद मिला। नफीस उल्ला के मुताबिक वह सिम लाॅक करवा कर बैंक गए तो पता चला कि मोबाइल के जरिए साइबर ठगों ने कई बार में एक लाख रूपया निकाल लिया है। अनुमान लगाया जा रह है कि मोबाइल में मौजूद सिम पर ओटीपी लेकर ठगों ने यूपीआई ऐप इंस्टॉल किया या पासवर्ड रीसेट कर के रुपए उड़ा दिए। पीड़ित नफीस उल्ला ने इसकी लिखित शिकायत साइबर से...