नई दिल्ली, मार्च 30 -- Sugar Stocks: शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच शुगर कंपनियों के शेयरों में आज तेज उछाल दर्ज की गई है। धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, श्री रेणुका शुगर लिमिटेड, बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड और प्राज इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत से 12 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, शुगर कंपनियों के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह क्रूड ऑयल का रेट बढ़ना है। यह भी पढ़ें- 60% चढ़ेगा HDFC Bank का शेयर, एक्सपर्ट का भरोसा कायम, दिया BUY टैगकच्चे तेल की कीमतों में तेजी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड का रेट 3 प्रतिशत की तेजी के बाद 116.50 डॉलर तक पहु...