नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- शेयर बाजार में सोमवार 19 अक्टूबर को एक बार फिर तेज गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल और घरेलू चिंताओं के बीच Nifty 50 करीब 257 अंक टूटकर 22,888.95 पर बंद हुआ। इसके साथ ही इंडेक्स की लगातार दो बिजनेस सेशन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। ऐसे माहौल में सवाल है कि क्या शेयर बाजार में आई गिरावट के बीच खरीदारी का मौका तलाशना चाहिए? आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं। यह भी पढ़ें- दशहरा पर आज शेयर बाजार बंद, सोने-चांदी के रेट भी जारी नहीं होंगे लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स (Anand Rathi Share and Stock Brokers) के इक्विटी टेक्निकल रिसर्च के सीनियर मैनेजर जिगर एस...