मेरठ, अप्रैल 27 -- पिछले चार-पांच दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी के कारण शहर के छोटे-बड़े प्रमुख बाजार भी सूने हो गए हैं। अधिकतर बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसर जा रहा है। शाम को भी बाजारों में ग्राहकों की संख्या पहले से करीब 30 से 40 फीसदी तक कम हो गई। व्यापार संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि बाजारों में प्रतिदिन 150 से 200 करोड़ तक का कारोबार होता है। गर्मी के चलते 40 फीसदी तक व्यापार पर असर पड़ है। आबूलेन, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड, सदर, शहर सर्राफा, स्पोर्टस गुड्स मार्केट सूरजकुंड, भगत सिंह मार्केट, जागृति विहार, दिल्ली रोड, माध‌वपुरम, टीपीनगर मलियाना, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, गंगानगर इलाकों के बाजारों में भी ग्राहक दूर तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर दूसरी ओर, ग्राहकों को ...