नैनीताल, मार्च 29 -- नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल बाजार के निरीक्षण के दौरान रविवार को गंदगी मिलने पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने तल्लीताल बाजार का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हें दुकानों के बाहर गंदगी और कूड़े के ढेर लगे मिले। इसपर उन्होंने संबंधित व्यापारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि शहर की स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी दुकानदार सड़कों या नालियों में कूड़ा न फेंके। इस संबंध में उन्होंने पालिका के अधिकारियों को भी नियमित निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...