फतेहपुर, मई 20 -- फतेहपुर। ज्वालागंज चौराहे पर ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक दरोगा दीनानाथ और कांस्टेबल प्रभाशंकर यादव को एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। शाहीन बानो निवासी एकारी थाना थरियांव बाजार में खरीदारी करने शहर आई थीं। इसी दौरान ज्वालागंज तिराहे के पास उनका मोबाइल कहीं गिर गया था। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मोबाइल मिलने के बाद उसमें उपलब्ध संपर्क सूत्रों के जरिए महिला के परिजनों से संपर्क किया। आवश्यक पुष्टि के बाद मोबाइल सुरक्षित महिला को सौंप दिया गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर शाहीन बानो और उनके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...