बरेली, मार्च 17 -- ईद की खरीदारी करने परतापुर सहाय से आईं आसमा का चार वर्षीय बेटा अमान कोतवाली क्षेत्र में कुतुबखाना मार्केट में खो गया। आसमा ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 और बिहारीपुर चौकी पुलिस ने कुतुबखाना बाजार में बच्ची की तलाश शुरू की तो कुतुबखाना मार्केट में बच्चा गुमशुम अवस्था में घूमता मिल गया। बच्चे को कोतवाली लाया गया। वहां परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...