भदोही, जनवरी 4 -- भदोही, संवाददाता। मकर सक्रांति पर्व की तैयारी नगर समेत ग्रामीण अंचलों में शुरू हो गईहै। जिस घर में दुकान से सामग्री बनाने का सामान नहीं आ सका है वहां रेडिमेड खरीदारी हो रही है। बाजारों में सजी रेडिमेड खाद्य सामग्री लोगों को खूब लुभा रही है। ज्ञानपुर स्थित दुर्गागंज त्रिमुहानी, पुरानी बाजार व राजा बाजार में रेडिमेड सामानों की खूब दुकानें सजी है। दुकानों पर रेडिमेड त्योहारी सामान संग पतंग, परेता, रील एवं मंझे की भी बच्चे खूब खरीदारी कर रहे हैं। मकर सक्रांति त्योहार को लेकर बच्चों के चेहरे पर खास ही उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानों पर पहुंच रहे लोग बजट के हिसाब से त्योहारी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। मकर सक्रांति पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला रहा है। लाई-गुड़, बेसन, डालडा, चीनी व गट्टा की खूब खरीदारी हो...